भारतीय लोक प्रशासन में प्रशासनिक सुधार एवं चुनौतियाँ: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • प्रो. (डॉ.) अनुभा श्रीवास्तव प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिंदकी, फतेहपुर Author

DOI:

https://doi.org/10.5281/9dcjwn40

Abstract

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाने वाला भारत ने आधुनिक विश्व समुदाय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन लोकतंत्र की इस महागाथा की अपनी चुनौतियां तथा विडंबनाए भी हैं। विदेशी सत्ता से मुक्त हुआ भारत राष्ट्र अब अपनी ही व्यवस्था के प्रति संघर्ष कर रहा है। शोषण तथा अत्याचारी अतीत का जो जहर व्यवस्था में घुल चुका है। आम लोगों के सपने उस संवेदनहीन व्यवस्था में आज भी चकनाचूर हो रहे हैं जिनके लिए लोगों के आंसुओं और तकलीफों का कोई अर्थ नहीं है किंतु इन हालातो के बावजूद लोकतंत्र जन आकांक्षाओं के आकाश का एकमात्र ध्रुव तारा बना हुआ है निस्संदेह दुःख, दर्दों और संघर्षों के दौर से गुजरते हुए देश मजबूत और संकल्प के साथ निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ा हैं। भारत जीवंतता और स्वतंत्रता के साथ जागृत हुआ था किंतु लंबे संघर्षों के दौर में विकसित हमारी जीवन दृष्टि आज कहीं भटक तो नहीं गई है, यह मंथन का विषय है। जनता से किए वादों और व्यवस्था के आदर्श मानको को साकार बनाने के लिए कारगर तंत्र और दायरे की जरूरत होती है। सिविल सेवाएं राज्य का एक ऐसा प्रशासनिक तंत्र एवं कार्यकारी ढांचा है । जो आदर्श को यथार्थ में बदलने का औजार माना जाता Sl भारत को ब्रिटिश शासन से एक व्यापक तथा ! सुव्यवस्थित प्रशासनिक तंत्र मिला था लेकिन इस तंत्र की प्रवृत्ति ,प्रेरणा, दृष्टि और दिशा को जनोन्मुख बनाने का काम अभी भी बाकी है अपने आप को सेवक नहीं 'स्वामी' 'साहब' समझने वाले इस तंत्र के संस्कारों में बदलाव बेहद जरूरी है। सतही तौर पर प्रशासनिक सुधार की अवधारणा रोजमर्रा के सरकारी कामकाज से जुड़ी हुई लगती है किंतु गहरे एवं व्यापक संदर्भ में यह लोगों के जीवन से जुड़ी हुई है क्योंकि सही मायने में आम जनता के लिए सरकार का चेहरा प्रशासन ही है फिर चाहे वह गांव का पटवारी हो, भारत सरकार के किसी मंत्रालय का सचिव या फिर इनकम टैक्स कमिश्नर आदि। देश में बुनियादी बदलाव की अनिवार्य शर्त प्रशासन तंत्र के संस्कार में बदलाव है। यधपि कि इस दिशा में अनेक नए कदम उठाए गए हैं जिनसे नौकरशाही
0 0

Published

2026-11-12

How to Cite

श्रीवास्तव प. (डॉ.) अ. (2026). भारतीय लोक प्रशासन में प्रशासनिक सुधार एवं चुनौतियाँ: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन. Pedagogy Insights, 1(3), 76–81. https://doi.org/10.5281/9dcjwn40