किशोरावस्था के सामाजिक कौशल का शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.5281/y3fq4r53Keywords:
सामाजिक कौशल, शैक्षणिक उपलब्धि, किशोरावस्था, SSRS, प्रतिगमन विश्लेषण, सहसंबंधAbstract
शिक्षा मानव जीवन का वह मूलाधार है जो व्यक्ति को न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि उसे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने के योग्य भी बनाती है। किशोरावस्था एक संवेदनशील अवस्था है जिसमें व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होता है। इस अवधि के दौरान किशोरों में सामाजिक कौशल विकसित होते हैं -- जैसे संचार, सहयोग, समस्या-समाधान आदि। जिन किशोरों में सामाजिक कौशल मज़बूत होते हैं, उनका शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर होता है तथा वे विद्यालय में अधिक सक्रिय होते हैं। इस शोध अध्ययन का उद्देश्य किशोरावस्था के सामाजिक कौशल का शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रभाव ज्ञात करना तथा । दोनों चरों के मध्य सहसंबंध का पता लगाना था। यह अध्ययन गाज़ियाबाद जिले के 4 सरकारी विद्यालयों की र कक्षा-9 की 200 किशोर छात्राओं पर क्लस्टर प्रतिदर्श विधि से नमूना चयन किया गया। सामाजिक कौशल॒ मापन हेतु SSRS-SVAAKS (सूद, आनंद एवं कुमार, 2042) तथा शैक्षणिक उपलब्धि हेतु वार्षिक परीक्षा । प्राप्तांकों का उपयोग किया गया। सरल रैखिक प्रतिगमन विश्लेषण से -मान = 77.463 (9 < 0.04) तथा । पियर्सन सहसंबंध गुणांक । = 0.5449 (p < 0.0॥) प्राप्त हुए। निर्धारण गुणांक R? = 0.265 दर्शाता है कि शैक्षणिक उपलब्धि के कुल विचरण का 26.57% सामाजिक कौशल द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है। दोनों शून्य परिकल्पनाएँ 0.04 सार्थकता स्तर पर अस्वीकृत हुईं, जो किशोरों के सामाजिक-भावनात्मक विकास एवं शैक्षणिक सफलता के गहरे अंतःसंबंध को प्रमाणित करती हैं।Downloads
Published
2026-11-12
Issue
Section
Articles
License
Copyright (c) 2026 Author(s)

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
How to Cite
कीर्ति, & राय ड. न. (2026). किशोरावस्था के सामाजिक कौशल का शैक्षणिक उपलब्धि पर प्रभाव का अध्ययन. Pedagogy Insights, 1(3), 152–159. https://doi.org/10.5281/y3fq4r53

